बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन

खेकड़ा में विजयदशमी पर्व पर दिन ढलते ही दंभ पर विनय की जीत मय की अहम शक्ति पर हम की संगठन की शक्ति की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया। खेकड़ा के साथ ललियाना व रटौल में भी दहन के समय सुरक्षा को पुलिस बल तैनात रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:42 PM (IST)
बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन
बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन

जेएनएन, बागपत। खेकड़ा में विजयदशमी पर्व पर दिन ढलते ही दंभ पर विनय की जीत ''मय' की अहम शक्ति पर ''हम' की संगठन की शक्ति की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया। खेकड़ा के साथ ललियाना व रटौल में भी दहन के समय सुरक्षा को पुलिस बल तैनात रहा।

खेकड़ा के गांधी प्याऊ पर प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला का प्रसारण हो रहा है, जबकि रटौल में कलाकार मंचन कर रहे हैं। गुरुवार रात को मंचन व प्रसारण में भगवान श्रीराम से युद्ध में रावण का वध दिखाया जाता है। शुक्रवार को काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान में दिन ढलने पर रावण के पुतले का दहन हुआ। रामलीला कमेटी के साथ समाजसेवी भी शामिल रहे। उधर रटौल में धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंदिर परिसर में रावण पुतला दहन हुआ। पुलता दहन जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व पूर्व प्रधान जाकिर ने संयुक्त रुप से किया। रात में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी पर राजतिलक का मंचन किया। मा. देवेंद्र अरोरा, डा. संजय अरोरा, एड. अशोक सैनी, मानसिंह, बंटी गर्ग, डा. बाबू खान, जाकिर खान आदि शामिल रहे। ललियाना में संदीप चौधरी ने रावण पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद यहां चल रहे तीन दिवसीय दशहरा मेले का समापन हुआ। ओमबीर, वेद सिंह, संदीप, विपिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर तीनों स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रावण के पुतले का दहन किया

वायस डांस एकेडमी की ओर से विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार को शुभम सिघल के निर्देशन में लघु रामायण का आयोजन आशीर्वाद रिसोर्ट में किया गया। बच्चों ने रावण के 20 फिट ऊंचे पुतले का निर्माण किया था। विधायक योगेश धामा ने कार्यक्रम में धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। ईशा गुप्ता, अमित अग्रवाल, सोनिया चौधरी, रिमशा, तानिया, सूरज, नैतिक, सागर नितिन, अनुराधा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी