छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता परखी

दैनिक जागरण के तत्वावधान में बुधवार को आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM (IST)
छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता परखी
छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता परखी

बागपत, जेएनएन। दैनिक जागरण के तत्वावधान में बुधवार को आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें टीकरी-बराल मार्ग पर स्थित संस्कार विद्यापीठ टीकरी के छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता परखी गई। बच्चों ने प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का तत्परता से उत्तर देकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में छह से कक्षा आठ के रूद्र कुमार, वंश राठी, तनु सिमर, हर्षित राठी, ज्योति पंवार, उमंग राठी, अर्पित पंवार, अंशिका राठी आदि समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक से संबंधित भारत की ओर से कितने एथलीटों ने इस बार ओलंपिक में प्रतिभाग किया? नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में कौन सा मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक में भारत को कितने मेडल मिले। मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक में कौन सा मेडल जीता। किस देश ने टोक्यो ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीते। भारतीय हॉकी टीम पुरुष एवं महिला वर्ग में वर्तमान कप्तान कौन है? पहली भारतीय महिला जिसने ओलंपिक में पहला मेडल जीता? आदि सवाल पूछे गए। इस दौरान तय समय 10 सेकेंड में पूछे सवालों का बच्चों ने उत्तर दिया।

प्रतियोगिता का संचालन कक्षावार प्रवेश कुमार, सुशील वत्स, विकास कुमार, साक्षी, सोनम चौधरी, प्रीति, राखी, प्रिया चौधरी आदि अध्यापक अध्यापिकाओं ने किया। प्रधानाचार्या सुमन चौधरी ने निर्णायक मंडल द्वारा जारी परिणामों की घोषणा करते हुए दैनिक जागरण द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के लिए आने वाली वार्षिक परीक्षाओं को सरल कर देती है। सामान्य ज्ञान बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। परीक्षा को देने से बच्चों के दिलो दिमाग मे छाने वाला वार्षिक परीक्षा का भय दूर हो जाता है।

chat bot
आपका साथी