दीयों से जगमग हुआ शहर, पंचवटी मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर नगर पालिका की ओर से शहर के पंचवटी मंदिर को सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:09 AM (IST)
दीयों से जगमग हुआ शहर, पंचवटी मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम
दीयों से जगमग हुआ शहर, पंचवटी मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम

बागपत, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर नगर पालिका और भाजपा की तरफ से शहर के पंचवटी मंदिर में दीप-महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 2100 दीपक जलाकर भगवान राम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर पालिका की तरफ से शहर में 11000 दीपक जलाए गए।

बुधवार शाम पंचवटी मंदिर को भव्य सजावट की गई। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन अमित राणा खुशी का इजहार करते हुए देशी घी के 40 किलो लड्डू बंटवाए। इस दौरान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के नगर महामंत्री रवि पालीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ¨हदुओं के आराध्य हैं। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने से घर-घर जश्न का माहौल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराने में पंडित कुंदन भारद्वाज, मंदिर कमेटी के प्रधान जय कुमार गोयल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में चैयरमेन अमित राणा, अमित जैन, उत्सव ¨जदल, रवि पालीवाल, आकाश बंसल, मनु, अनिल महादेव, मुदित जैन, अंकित लपराना, दीपक जैन, डब्बू जैन, विकास गुप्ता, विनोद गोयल, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे। 11000 दीपकों से जगमग हुआ शहर

शहर में दीपावली से पहले ही बुधवार को दीपोत्सव मनाया गया। नगर पालिका परिषद की तरफ से मंदिर में 2100 दीपों के प्रज्ज्वलन के बाद शहर में 11000 दीपक जलाए गए। एक साथ हजारों दीपक जलने से अलौकिक हुए नजारे से माहौल भक्तिमय हो गया। हर कोई भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया।

chat bot
आपका साथी