जय श्रीराम..हो गया काम

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा आदि अयोध्या पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:10 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:10 PM (IST)
जय श्रीराम..हो गया काम
जय श्रीराम..हो गया काम

बागपत, जेएनए। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा और प्रबंध समिति के पदाधिकारी मंदिर की मिट्टी व जल लेकर अयोध्या पहुंचे। बुधवार को सभी को श्रीराम जन्म भूमि पूजन और मंदिर शिलान्यास के एतिहासिक एवं गौरवशाली क्षणों का साक्षी बनने का मौका मिला।

पंडित जयभगवान शर्मा ने फोन पर बताया कि हमें भगवान शिव की कृपा से अयोध्या आने का सौभाग्य मिला। पुरा महादेव मंदिर की मिट्टी और जल श्रीराम मंदिर निर्माण में प्रयुक्त होगी। कहते हैं, जब प्रधानमंत्री ने श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया तो मारे खुशी के आंसू निकल पड़े।

पुरा मंदिर प्रबंध समिति के सचिव संजीव शर्मा को अयोध्या में मोबाइल फोन मिलाया तो उधर से आवाज आई-जयश्रीराम..हो गया काम.। फिर बोले कि हम पुरा मंदिर की मिट्टी व जल लेकर अयोध्या पहुंचे थे। हमारी मुलाकात साध्वी ऋतंभरा व उमा भारती से हुई। हमने ऋतंभरा जी को राखी बांधी। जैसे-जैसे समय नजदीक आया, उत्सुकता बढ़ती गई। हम मुख्य पंडाल के पास श्रीराम मंदिर की कार्यशाला में पहुंचे और पूरा कार्यक्रम देखा। प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ते देखा तो लगा वह शुभ घड़ी नजदीक है, जिसका इंतजार 500 वर्ष से था। श्रीराम जन्म भूमि पूजन और शिलान्यास होते जय श्रीराम का उद्घोष शुरू हो गया। हमें तो उम्मीद ही नहीं थी

पुरा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता कॉल रिसीव करते ही बोले कि श्रीराम जी की कृपा से अयोध्या पहुंच गए, वरना उम्मीद तो नहीं थी। श्रीराम जन्मभूमि पूजन और शिलान्यास के साक्षी बनने का गर्व हो रहा है। इतनी खुशी जीवन में पहली बार मिली। संयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि श्रीराम के चरणों में आकर जीवन सफल हो गया।

chat bot
आपका साथी