विद्यार्थियों में आइएसआइ और हाल मार्क की जानकारी बढ़ाएं अध्यापक: डीएम

बागपत जेएनएन। भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा की ओर से श्री यमुना इंटर कालेज में विज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM (IST)
विद्यार्थियों में आइएसआइ और हाल मार्क की जानकारी बढ़ाएं अध्यापक: डीएम
विद्यार्थियों में आइएसआइ और हाल मार्क की जानकारी बढ़ाएं अध्यापक: डीएम

बागपत, जेएनएन। भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा की ओर से श्री यमुना इंटर कालेज में विज्ञान के अध्यापक और राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की। मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने शिक्षकों को विद्यार्थियों में आइएसआइ व हाल मार्क का सामान खरीदने और पहचान करने की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि कंपनियां क्यों इनका इस्तेमाल करती है, इसकी पूरी विस्तार से विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। इस कार्य से विद्यार्थियों में अच्छे और गुणवत्ता वाले सामान खरीदने की जिज्ञासा विकसित होगी। विज्ञान के शिक्षकों को यह जिम्मेदारी रहेगी कि छात्रों को इसकी जानकारी साझा करें। हर विद्यालय में मानक के अनुसार स्टैंडर्ड कमेटी बनाकर विद्यार्थियों को सदस्य बनाए जाएंगे। डीआइओएस रवींद्र सिंह और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अंतरिक्ष कुमार ने भी प्रधानाचार्य और विज्ञान के अध्यापकों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा प्रभारी पिनाकी गुप्ता ब्यूरो के कार्यों को बताया। वहीं विद्यालयों में स्टैंडर्ड क्लब का गठन करने के लिए अपील की। इस क्लब में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नामित कर एक छात्र को लीडर बनाया जाएगा। विज्ञान के अध्यापक मेंटोर नामित होंगे, जिनका कम से कम दो वर्ष का उनका कार्यकाल निर्धारित किया जाएगा। जागरूकता के लिए सेमीनार, वर्कशाप, क्विज, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य और अध्यापकों से अपील की 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनाए जाए। मतदान करने के लिए प्रेरित करें। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए, जिनको पुरस्कृत किया। डिप्टी कलक्टर अनुज नेहरा, मानक उत्थान अधिकारी रोहित राय, सचिन एन वर्मा, डा. विकास कुमार, सत्यवीर सिंह, डा. प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी