बारिश से मिली राहत

बड़ौत में लगातार उमस भरी गर्मी से लोगों का दिन का चैन और रातों की दिन उड़ गई है। मंगलवार को बारिश होने से जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:05 AM (IST)
बारिश से मिली राहत
बारिश से मिली राहत

बागपत, जेएनएन। बड़ौत में लगातार उमस भरी गर्मी से लोगों का दिन का चैन और रातों की दिन उड़ गई है। मंगलवार को बारिश होने से जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश से लोगों को राहत मिली।

इससे पहले लोग उमस भरी गर्मी में पसीना-पसीना थे। पंखे और कूलर भी गर्म हवाएं दे रहे थे। एकाएक आसमान में बादल उमड़ आए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। बारिश से शहर की सड़कें सुनसान हो गई। हाईवे पर निर्माण कार्य से सड़क पर बने गड्ढों में जगह-जगह पानी भर गया। शहर में नालों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी जगह भरा नजर आया। वहीं धूप से खेतों में मुरझाई गन्ने की फसल पर रौनक आ गई। ज्वार, बाजरा और मक्का के लिए भी बारिश काफी फायदेमंद रही। धान रोपाई करने वाले किसानों ने भी बारिश होने पर राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी