14 दिन के अभियान में 40 लोगों में मिले टीबी के लक्षण

जिल में 12 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:47 PM (IST)
14 दिन के अभियान में 40 लोगों में मिले टीबी के लक्षण
14 दिन के अभियान में 40 लोगों में मिले टीबी के लक्षण

बागपत, जेएनएन। जिल में 12 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया था। आशाओं ने घर-घर में दस्तक देकर टीबी के मरीजों की खोजे, जिनका इलाज शुरू हो गया है। निश्चय पोषण योजना का भी लाभ इन मरीजों के दिया जाएगा। स्वस्थ्य विभाग की ओर से जिले में संचारी नियंत्रण रोग अभियान में दस्तक अभियान सफल रहा है। अभियान के तहत घर-घर पहुंची आशाओं ने 40 मरीजों को खोज निकाला हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत टीबी के मरीज मिले हैं, जिनका इलाज शुरू हो गया है। यह अभियान 14 दिनों तक चला था। सभी मरीजों को निश्चय पोषण योजना से छह माह तक 500 रुपये की दर से पोषक तत्वों की खाने-पीने के लिए दिए जाएंगे। यह धनराशि आनलाइन खाते में डाली जाएगी। कोरोना के एक्टिव केस रह गए अब सात

जिले में कोरोना का फैलाव कम हुआ है, जिसके चलते एक-दो मरीज ही संक्रमित हो रहे हैं। गुरुवार को कोई भी कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। एक मरीज के डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस भी अब सात रह गए है। कुछ रोज में कोई भी पाजिटिव नहीं हुआ तो जल्द बागपत कोरोना मुक्त हो जाएगा।

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना से कोई भी संक्रमित नहीं हुआ। जब तक वायरस खत्म नहीं हो जाता है तब तक संदिग्धों की जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से होती रहेगी। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की वायरस से बचाव करें। चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी का पालन हर हाल में करें।

chat bot
आपका साथी