नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई

जनता वैदिक कालेज के सभागार में शुक्रवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:02 PM (IST)
नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई
नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई

बागपत, जेएनएन। जनता वैदिक कालेज के सभागार में शुक्रवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, प्राचार्य डा. अरुण सोलंकी ने किया। इसके बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। पूर्व प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी में इकबाल अली, हरीश कुमार को संरक्षक, रोहित तोमर अध्यक्षर, सहेंद्रपाल को उपाध्यक्ष, बाबूराम को मंत्री, अमित कुमार को उप मंत्री, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और डा. पूनम मलिक को संस्थापक सदस्य की शपथ दिलाई गई। समिति के सदस्य के रूप में नरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, किशोर कुमार, दीपक कुमार तथा प्रवेश कुमार, नीरज कुमार को शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. उमेंद्र ने किया। इस दौरान डा. वीके द्विवेदी, डा. अरविद त्यागी, डा. प्रताप चौधरी, डा. श्याम किशोर, डा. उर्वेंद्र, डा. लोकेंद्र, डा. देवेंद्रपाल सिंह तोमर, डा. साधना तोमर, डा. गीता रानी, डा. नीलम राणा व डा. इंदु आदि मौजूद रहे। टेबलेट से होगा काम आसान, आएगी पारदर्शिता : डीएम

एफएसएसएआइ (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को टेबलेट दिए गए हैं, जिसके माध्यम से मौके पर ही सैंपल लेकर आनलाइन अपलोड करेंगे।

शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव ने इन टेबलेट को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद व एमपी सिंह को सौंपे। प्रभारी जिला अभिहित अधिकारी अर्चना भी मौजूद रहीं। एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को परेड का और अभ्यास करने के निर्देश दिए। इसके बाद यूपी-112 की गाड़ियों, फील्ड यूनिट, क्वार्टर गार्ड, डाग स्क्वायड, भोजनालय एवं बैरक आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस लाइन के सीओ सुभाष सिंह, आरआइ किशोर सिंह रौतेला व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लगन व ईमानदारी से ड्यूटी करने व कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी