आज होगी बागपत शुगर मिल बंद, उखड़ने लगे कांटे

खेकड़ा में बुधवार को बागपत चीनी मिल बंद हो जाएगी। इसी कारण मंगलवार को सुबह काठा मार्ग पर सीएचसी के सामने स्थित तौल केंद्र से कांटा उखाड़ने कर्मचारी पहुंचे। पता लगने पर दर्जन भर किसान केंद्र पर आ गए। किसानों का कहना था कि उनके खेतों पर आज भी गन्ना फसल खड़ी है। शासन को अभी कुछ दिन और मिल को चलवाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 11:40 PM (IST)
आज होगी बागपत शुगर मिल बंद, उखड़ने लगे कांटे
आज होगी बागपत शुगर मिल बंद, उखड़ने लगे कांटे

बागपत, जेएनएन। खेकड़ा में बुधवार को बागपत चीनी मिल बंद हो जाएगी। इसी कारण मंगलवार को सुबह काठा मार्ग पर सीएचसी के सामने स्थित तौल केंद्र से कांटा उखाड़ने कर्मचारी पहुंचे। पता लगने पर दर्जन भर किसान केंद्र पर आ गए। किसानों का कहना था कि उनके खेतों पर आज भी गन्ना फसल खड़ी है। शासन को अभी कुछ दिन और मिल को चलवाना चाहिए। इससे क्षेत्र के सभी किसानों को होने वाला नुकसान बच जाएगा। मिल बंद होने से किसानों में आक्रोश है। राजपाल, संजय, दीपक आदि का कहना है कि मिल बंद करने से पूर्व उन्हें पर्याप्त पर्चियां नहीं दी गई। यदि पर्चियां मिलती तो शायद उनके खेत में गन्ना खड़ा नहीं रहता। मिल बंद होने से काफी नुकसान होगा।

chat bot
आपका साथी