पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर कस्बावासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:57 PM (IST)
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जागरण न्यूज नेटवर्क, बागपत : वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर कस्बावासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. अल्पना जैन ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अमूल्य है, जिनके बिना हमारा जीवन खतरे में है। इसलिए हमें स्वच्छ वायु प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। प्रथम पाली में स्वयंसेविकाओं ने पौधों को बचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। स्वयंसेविकाओं ने रैली के माध्यम से कस्बावासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। द्वितीय पाली में स्वयंसेविकाओं ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की एवं स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया। स्वयंसेविकाओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। प्रत्येक मनुष्य अगर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग हो जाए तो जल्द ही पूरा वातावरण हर-भरा और स्वच्छ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी