छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया

रठौड़ा गांव स्थित होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल व इंटर की टापर छात्राओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:02 PM (IST)
छात्राओं को सम्मानित  कर  हौसला बढ़ाया
छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया

बागपत, जेएनएन। रठौड़ा गांव स्थित होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया।

विद्यालय में 12वीं कक्षा में साक्षी को प्रथम और जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार रुपए, अंशिका दुहुन को द्वितीय स्थान व जिले में नौवां स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपए, कुमारी सोनम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2100 रुपये देकर मनोबल बढ़ाया। अंजलि, प्रिया के अलावा हाईस्कूल में कुमारी तनु को कालेज में पहला स्थान और आंचल को अच्छे अंक हासिल करने पर 2100-2100 रुपए कालेज के संस्थापक डाक्टर जगबीर सिंह ने देकर मनोबल बढ़ाया। इस दौरान रामपाल शास्त्री, चंद्रदेव, बलदेव, सोहनवीर, कृष्णपाल खलीफा, राजेंद्र अशोक, धर्मेंद्र खोखर, प्रधानाचार्या मुनेश चौधरी, इंदु तोमर, करुणा मान, रचना शर्मा, साक्षी खोखर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी