मेड़ के विवाद को लेकर संघर्ष, पथराव व फायरिग

मुकीमपुरा गांव में मेड के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:53 PM (IST)
मेड़ के विवाद को लेकर संघर्ष, पथराव व फायरिग
मेड़ के विवाद को लेकर संघर्ष, पथराव व फायरिग

बागपत, जेएनएन। मुकीमपुरा गांव में मेड के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान पथराव व एक पक्ष द्वारा फायरिग भी की गई। संघर्ष में एक महिला सहित आधा दर्जन घायल हो गए।

मु़कीमपुरा गांव में देवेंद्र पुत्र कंवल सिंह व फूल सिंह पक्ष में मेड को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व देवेंद्र ने खेत में मेड लगाई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह फूलसिंह पक्ष द्वारा मेड खुर्दबुर्द कर दी। देवेंद्र व उसके स्वजन ने गांव के लोगों को लेकर विरोध जताया, तो फूलसिंह पक्ष के लोगों ने मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान देवेंद्र पक्ष के लोगों ने फूलसिंह पक्ष के लोगों पर फायरिग करने का भी आरोप लगाया। संघर्ष में एक पक्ष के कोमल पत्नी सुनील, देवेंद्र, विवेक पुत्र सुनील, अतर सिंह, जयपाल व दूसरे पक्ष के लाल सिंह घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आयी हैं।

सूचना पर सीओ अनुज मिश्र व इंस्पेक्टर जनक सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह का कहना था कि मेड के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट व पथराव हुआ है। फायरिग होने की सूचना गलत है। मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीज गोदाम निर्माण के लिए हरे पेड़ों का कटान

ब्लाक परिसर में बीज भंडार का निर्माण चल रहा है। इस दौरान कई हरे पेड़ों को काट दिया गया है। इससे सरकार के पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम प्रयास कर रही हैं। समय समय पर विशेष अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाए जाते हैं। बिनौली ब्लाक परिसर में राजकीय बीज भंडार के भवन निर्माण के चलते वहां खड़े नीम, बेर, पीपल सहित कई हरे पेड़ों को जेसीबी से धराशाई किया जा रहा है, जिससे हरियाली पर तो ग्रहण लग ही रहा है। साथ ही सरकार के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर भी पलीता लग रहा है।

इस बाबत बीडीओ राजीव शर्मा का कहना था कि पीपल के पेड़ को कटवाने की वन विभाग से अनुमति ली गई थी। अभी उसका तना काटा गया है।

chat bot
आपका साथी