भगवान की पूजा में मातृत्व शक्ति का विशेष प्रभाव

बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय विधान में पूजा -अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 10:13 PM (IST)
भगवान की पूजा में मातृत्व शक्ति का विशेष प्रभाव
भगवान की पूजा में मातृत्व शक्ति का विशेष प्रभाव

बागपत, जेएनएन। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय विधान में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अ‌र्घ्य चढ़ाए।

विधानाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष ने कहा कि भगवान की पूजा में मातृत्व शक्ति का विशेष प्रभाव पड़ता है, जैसे मां अपने बच्चों का लालन-पालन विवेक श्रद्धा से करती है। ऐसे ही भगवान की पूजा अर्चना श्रद्धा और विवेक के साथ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य अपने प्रकाश से सारे जगत को प्रकाशित करता है उसी प्रकार शांतिनाथ भगवान के श्री चरणों की कृपा सभी पर दिखती है। शांतिनाथ विधान में जो भक्तिभाव से श्रीफल समर्पित करता है उनकी संपूर्ण मनोकामना सिद्ध होती हैं। विधान में मुकुल जैन, आकाश जैन, महेश जैन, विनोद जैन, लालू जैन, सरिता जैन, बादामी जैन, आर्जव जैन, लोकेश जैन आदि मौजूद रहे। सोनीपत में हरियाणा के सीएम आने से जिले में रूट डायवर्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को शाम सोनीपत के ग्राम खेवड़ा के एक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने पैरा ओलिपिक में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन व इनाम वितरित किए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बागपत में रूट डायवर्ट किया गया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि एसपी सोनीपत के अनुरोध पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गौरीपुर-बहालगढ़ के रास्ते भारी वाहन सोनीपत नहीं जाने दिए गए। उन्हें ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते सोनीपत भेजा गया। व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगा गौरव

छपरौली : सीनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप 2021 नार्वे में दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक होने जा रही है जिसमें ग्रीकोरोमन शैली में 67 किग्रा भार में गौरव दुहूण निवासी कुरड़ी भाग लेगा। गौरव आर्य व्यायामशाला में अभ्यास करता है। गौरव पहले भी जूनियर सीनियर कैडेट में कई बार भाग ले चुका है वह वर्तमान में सेना में तैनात है।

chat bot
आपका साथी