आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

रिटायर्ड फौजी के बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में पीड़ित स्वजन ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:27 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

बागपत, जागरण टीम। रिटायर्ड फौजी के बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में पीड़ित स्वजन ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

ग्राम लोहड्डा निवासी रिटायर्ड फौजी जगमोहन शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सागर शर्मा गत 24 जनवरी की शाम करीब छह बजे दूध लेकर घर से डेरा पर गया था। डेरी के निकट ही गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सागर पर जानलेवा हमला किया था। तमंचे से फायर भी किया था। सागर गोली लगने से बाल-बाल बचा था। इस मामले में पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर जगतसिंह, मनोज, पिकू, राजेंद्र प्रधान, रवि प्रधान, जोगेंद्र, सुरेश, संजीव, अंकित, बिल्लू, दिनेश, रणवीर आदि मौजूद रहे। उधर एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मकान में लगी आग, सामान जला

संवाद सूत्र, चांदीनगर : गौना गांव में रात को मकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया।

गांव निवासी मनवीर पुत्र रामकिशन के स्वजन सोमवार रात मकान में सो रहे थे। रात को किसी समय बिजली आपूर्ति चालू होते ही तारों में हुई स्पार्किंग की चिगारी गिरने से कमरे में रखे सामान में आग लग गई। धुआं होने पर घर में सो रहे लोगों की आंख खुली तो सभी शोर मचाकर बाहर की तरफ भागे। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर लोगों ने आग बुझाई। गनीमत रही कि समय रहते स्वजन जाग गए नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्वजनों ने बताया कि आग में घरेलू सामान के साथ ही जरूरी कागजात जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।

chat bot
आपका साथी