क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लाते छह तस्कर गिरफ्तार

जनपद में मवेशियों की तस्करी थम नहीं रही है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए मवेशियों को लादकर लाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:03 PM (IST)
क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लाते छह तस्कर गिरफ्तार
क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लाते छह तस्कर गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। जनपद में मवेशियों की तस्करी थम नहीं रही है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए मवेशियों को वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर लाया जाता है। पुलिस ने एक बार फिर दो कैंटरों से 31 मवेशी बरामद कर छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली एसआइ सुभाष चंद्र के मुताबिक महिला थाना बाइपास के निकट मंगलवार को वाहनों की चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से दो कैंटर आए। रुकवाकर चेकिग की गई तो दोनों कैंटरों में 31 मवेशी कूरतापूर्वक लदे मिले। जिनको कैंटर से निकाला गया। उनको लाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें रामकुमार पुत्र हीरामल निवासी ग्राम चिडावा, मोहम्मद इकबाल पुत्र रज्जाक, हुक्मीचंद उर्फ पप्पू ढाका पुत्र नंदराम, अनिल पुत्र बजरंगलाल निवासी ग्राम ब्राह्मणवास जनपद झुंझुनू (राजस्थान), सुरेश कुमार पुत्र भजनाराम निवासी ग्राम बराडी, जनपद मानसा (पंजाब), दिलशाद पुत्र छोटू निवासी हुसैनाबाद भनवाडा जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) शामिल है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह मवेशियों को राजस्थान से बागपत लेकर आ रहे थे। आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आजादपुर फ्लाईओवर से धार्मिक स्थल हाटने की मांग

बागपत जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने दिल्ली के आजादपुर फ्लाईओवर पर बने एक धार्मिक स्थल को अवैध करार दिया है।

फेसबुक पर लाइव आकर अपनी टीम के साथ उक्त स्थल के कारण जाम लगने व अन्य समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने दिल्ली सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जल्द ही उक्त स्थल को हटा दिया जाए। वरना बागपत से लोग आकर खुद हटा देंगे। पहले भी कई स्थानों से ऐसे अवैध निर्माण को हटवा चुके हैं। उनका कहना था कि आज उक्त स्थल फ्लाईओवर पर है, जल्द ही लोगों के मकानों की छत पर भी होगी। उन्होंने आसपास के लोगों से भी विरोध कर हटाने की अपील की। शामिल अन्य कई लोगों ने दिल्ली सरकार व आजादपुर के लोगों से हटवाने के लिए अपील की। सैकड़ों लोगों ने फेसबुक पर लाइक किया और उनके साथ रहने को कमेंट भी किए। इस संबंध में मनुपाल बसंल ने कहा कि उनका उक्त स्थल को हटवाने का उद्देश्य लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना है।

chat bot
आपका साथी