जुगाड़ पलटने से छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

बिजवाड़ा मार्ग पर शनिवार की रात जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:11 PM (IST)
जुगाड़ पलटने से छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जुगाड़ पलटने से छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

बागपत, जेएनएन। बिजवाड़ा मार्ग पर शनिवार की रात जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

धनौरा सिल्वरनगर गांव में पति-पत्नी में विवाद हो गया था। यह विवाद थाने में पहुंच गया, जिसके बाद थाने में पहुंचकर गणमान्य लोगों ने पति-पत्नी का मनमुटाव दूर कराकर समझौता करा दिया। इसके बाद रात में सभी लोग जुगाड़ में बैठकर गांव जाने के लिए चल दिए। जुगाड़ जैसे ही बिनौली-बिजवाड़ा मार्ग पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। जुगाड़ चालक अमित के अलावा कपिल, नरेश, धर्मेंद्र उर्फ काला, शोकेंद्र व दीपक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। व्यक्ति पर लोहे की कुंडी से हमला

नगर के ईदगाह मोहल्ला निवासी नौशाद मजदूरी करता है। रविवार को साथी मजदूर ने उस पर लात घूसों व लोहे की कुंडी से हमला किया। इससे हंगामा हुआ। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। खेत में युवक पर हमला

ग्राम गौरीपुर जवाहरनगर निवासी शेखर ने बताया कि वह रविवार को खेत में कार्य कर रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने उस पर हमला किया। पीड़ित ने निवाड़ा चौकी पुलिस से शिकायत की।

बाइक चोरी

नगर की कश्यप कालोनी निवासी अंकित की रविवार को बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो युवक घायल

दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम पाली के निकट दो बाइक आपस में भिड़ गई। हादसे में युवक अंकित व सुनील घायल हुए।

chat bot
आपका साथी