दूल्हा समेत छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान

दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:50 PM (IST)
दूल्हा समेत छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
दूल्हा समेत छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान

बागपत, जेएनएन। दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था। इस पर दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित में दूल्हा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों का शांतिभंग में चालान किया गया है। ग्राम रोशनगढ़ के युवक तालिब का निकाह मंगलवार को मुकारी गांव की युवती से होना था। शाम करीब पांच बजे दूल्हा बरात लेकर गांव में पहुंचा। दहेज में कार के बजाय अपाचे बाइक मिलने की जानकारी होने पर दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया था। इस पर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में मारपीट हुई। लोगों ने दूल्हा और दर्जनों बरातियों को मस्जिद में बंधक बना लिया था। समाज के लोगों की पंचायत के बाद बरात को बंधन मुक्त किया गया था।

बालैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व बरात वापस लौट चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राप्त हुई है। दूल्हा तालिब, उसके भाई जावेद व वाहिद के अलावा दुल्हन पक्ष के वहीद, मुश्ताक व इरफान को गिरफ्तार किया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। लूंब गांव में तीन भैंस चोरी

लूंब गांव के रहने वाले शौकेंद्र ने बताया कि गांव में उसका घेर केनरा बैंक के सामने स्थित है। उसकी तीन भैंसे बंधी थी। चोर तीनों भैंस ले गए। सुबह साढ़े पांच बजे भैंसों को चारा डालने वह घेर में पहुंचा तो तीनों भैंसे नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी