किन्नर मुन्ना समेत छह लोगों ने काटा था युवक का गुप्तांग

युवक का गुप्तांग किन्नर मुन्ना समेत छह लोगों ने काटा था। विरोध करने पर उनके पिता को हत्या करने की धमकी दी गई। युवक का उपचार कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:41 PM (IST)
किन्नर मुन्ना समेत छह लोगों ने काटा था युवक का गुप्तांग
किन्नर मुन्ना समेत छह लोगों ने काटा था युवक का गुप्तांग

बागपत, जेएनएन। युवक का गुप्तांग किन्नर मुन्ना समेत छह लोगों ने काटा था। विरोध करने पर उनके पिता को हत्या करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नगर के एक युवक का मंगलवार की रात गुप्तांग काटा गया था। घटना के विरोध में पीड़ित युवक के स्वजन ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी। पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने एक साथी के साथ रात दस बजे अपने बेटे को तलाश करते हुए किन्नर मुन्ना के घर पहुंचे। आरोप है कि मकान में किन्नर मुन्ना के अलावा नरगिस उर्फ फुरकान, जोया उर्फ तालिम, नासिर व अन्य दो लोगों ने बेटे के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए गुप्तांग काटकर जान से मारने का प्रयास किया। रोकने का प्रयास किया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अवस्था में बेटे को राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस तुरंत बेटे को सीएचसी लेकर गई। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेटे को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में बेटा भर्ती है।

कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, कोतवाली पहुंचकर श्री रघुवर रामलीला समिति व भाजपा के पदाधिकारी संजय रूहेला, विपिन रूहेला, अजय शर्मा आदि ने पुलिस से शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दाहा : इंटरनेट मीडिया पर कई दिन पहले एक राजनेता के साथ एक बच्चे का आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ था। इससे राजनैतिक दल से जुड़े लोगों में आक्रोश पनप रहा था। इंस्पेक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दारोगा वृक्षपाल सिंह की तहरीर पर आरोपित युवक रवि पुत्र मदन निवासी तमेलागढ़ी गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संसू

chat bot
आपका साथी