संत शिरोमणि की जयंती पर निकाली शोभायात्राएं, किया हवन-पूजन

संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों को आयोजन कर उनके आदर्शों पर चलकर समाज के निर्माण का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:12 PM (IST)
संत शिरोमणि की जयंती पर निकाली शोभायात्राएं, किया हवन-पूजन
संत शिरोमणि की जयंती पर निकाली शोभायात्राएं, किया हवन-पूजन

बागपत, जेएनएन। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों को आयोजन कर उनके आदर्शों पर चलकर सर्व समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

लुहारी में रविदास चौपाल पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजीव आर्य ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। शोभा यात्रा का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, प्रधान सुधीर चौधरी, डा. संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया। मांगेराम, विजयपाल जोशिया, ओमपाल जोशिया, डा. नरेश, राजेंद्र दांगी मौजूद रहे।

वाजिदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में हवन हुआ। दीपक भारती व अनुज बरखा ने संत रविदास के जीवन आदर्श आत्मसात करने का आह्वान किया। अनिल देवा, संजय, सन्नी तोमर, सुधीर तोमर आदि मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संत रविदास जयंती व पंडित चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दोनों पुण्यात्माओं को याद किया। ब्राह्मण समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सत्यपाल सिंह पथौलिया, एडवोकेट रविप्रकाश सभासद, महिला जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई मौजूद रहे।

बिनौली में संत रविदास जयंती पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। समाजसेवी गगन धामा, गुलबीर धामा, सहंसरपाल, देवेंद्र कुमार, रविद्र एडवोकेट, संजीव, विपिन मौजूद रहे। तेडा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम माही, दूसरे पर आरती तथा तीसरे स्थान पर पायल रही जिन्हें बीईओ अजय कुमार ने सम्मानित किया। नीलम तोमर, इकबाल अली, कांता रानी, मधु, मंजू, कुमारी निशा का पूर्ण सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी