लहचौड़ा में दो महिला की मौत से छाया शोक

बागपत जेएनएन। लहचौड़ा गांव में दो वृद्ध महिलाओं की मौत होने से ग्रामीणों में शोक छाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:40 PM (IST)
लहचौड़ा में दो महिला की मौत से छाया शोक
लहचौड़ा में दो महिला की मौत से छाया शोक

बागपत, जेएनएन। लहचौड़ा गांव में दो वृद्ध महिलाओं की मौत होने से ग्रामीणों में शोक छाया है।

लहचौड़ा गांव निवासी अंगूरी (65) पत्नी प्रकाश को सप्ताह भर पूर्व बुखार आया था। पहले स्वजन ने गांव में ही प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराया। परंतु आराम नहीं मिलने पर तीन दिन पूर्व इलाज के लिए शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत अस्पताल में हो गई। वहीं गांव निवासी रामकली (70) रघुनंदन की प्लेटलेट कम होने के साथ बीपी की समस्या भी बनी हुई थी। पांच दिन पूर्व मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात महिला की मौत हो गई। घटना का पता लगते ही स्वजन में कोहराम मच गया। कुछ घंटों के भीतर गांव में दो महिलाओं की मौत होने से ग्रामीणों में शोक छाया है। बता दें कि पूर्व में कई ग्रामीणों की जान बुखार ले चुका हैं। कई लोग आज भी बुखार व अन्य रोगों से ग्रस्त है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाने की मांग की है।

सीडीएस समेत 14 की मृत्यु से छाया शोक

जागरण संवाददाता, बागपत: तमिलनाडु के कन्नूर में वायु सेना के हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सीडीएस विपिन रावत समेत 14 लोगों की मृत्यु होने की घटना से बागपत में शोक छा गया। रालोद नेता ओमबीर ढाका, सुधीर खटियान, प्रशांत राणा, महेश डागर, कलीम अल्वी, विक्रम पांचाल समेत अनेक लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सीडीएस विपिन रावत समेत 14 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिलेभर में अन्य स्थानों पर भी श्रद्धांजलि दी गई है।

chat bot
आपका साथी