सिपाही गोली कांड: आरोपित चाय विक्रेता को मिली जमानत

बागपत जेएनएन। सिपाही पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपित चाय वि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:09 PM (IST)
सिपाही गोली कांड: आरोपित चाय विक्रेता को मिली जमानत
सिपाही गोली कांड: आरोपित चाय विक्रेता को मिली जमानत

बागपत, जेएनएन। सिपाही पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपित चाय विक्रेता को अदालत से जमानत मिल गई है। उसकी जल्द ही जेल से रिहाई होगी। पुलिस ने उसको मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया था, जबकि अधिवक्ताओं ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए कचहरी में हंगामा किया था।

सिपाही अरुण कुमार को गत आठ सितंबर की रात पुलिस लाइन से खेकड़ा ड्यूटी के लिए जाते समय ग्राम बंदपुर के निकट गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनकी पत्नी प्रियंका ने बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 22 सितंबर की रात ग्राम पाली के निकट दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर मुठभेड़ में घटना की साजिश रचने के आरोपित चाय विक्रेता किरणपाल निवासी ग्राम महेशपुर चौपड़ा हाल निवासी नौरोजपुर रोड बागपत को गिरफ्तार करने का दावा किया था। दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपित किरणपाल घायल हुआ था। 23 सितंबर को जब पुलिस आरोपित किरणपाल को अदालत में पेश करने के लिए कचहरी लेकर गई, तो अधिवक्ता ने फर्जी मुठभेड़ बताते हुए हंगामा किया था। पुलिस को खरी-खोटी सुनाई थी। बाद में अदालत के आदेश पर किरणपाल का दोबारा मेडिकल हुआ था। अस्पताल में इलाज हुआ। उसकी जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर व महामंत्री महेंद्र बंसल ने बताया कि अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।

दो बाइक भिड़ी चार युवक गंभीर घायल

बागपत, जेएनएन। बड़ौत मेरठ मार्ग पर शनिवार की रात दो बाइक भिड़ जाने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को मेरठ रेफर किया गया है।

बड़ौत मेरठ मार्ग पर दादरी गाव के सामने दो बाइकों की हुई भिड़ंत में एक बाइक पर सवार गोविंद पुत्र सतबीर व सुनील पुत्र पालूराम निवासी इदरीशपुर तथा दूसरी बाइक पर सवार जिवाना निवासी बूटन व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहा से गोविंद व सुनील को गंभीर हालत में मेरठ भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी