नवचयनित अध्यापकों को आनलाइन किया गया विद्यालयों का आवंटन

बागपत, जेएनएन। नवचयनित अध्यापकों को विद्यालय आवंटन की अंतिम कार्रवाई विभाग ने पूरी कर ली है। सीडीओ औ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST)
नवचयनित अध्यापकों को आनलाइन किया गया विद्यालयों का आवंटन
नवचयनित अध्यापकों को आनलाइन किया गया विद्यालयों का आवंटन

बागपत, जेएनएन। नवचयनित अध्यापकों को विद्यालय आवंटन की अंतिम कार्रवाई विभाग ने पूरी कर ली है। सीडीओ और डीडीओ की देखरेख में सहायक अध्यापकों को विद्यालयों आवंटन की कार्रवाई की गई। महिलाओं को उनकी सुविधानुसार विद्यालय आवंटन किए गए है। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार विद्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब बस अध्यापकों को विद्यालय का पदभार सौंपा जाएगा।

लंबी जदोजहद के बाद जिले में 98 अभ्यर्थियों में से 76 नवचयनित अध्यापकों को उनकी मंजिल मिल गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को विद्यालय आवंटन की कार्रवाई की गई। चयनित किए गए अध्यापकों को आनलाइन विद्यालय आवंटित किए गए हैं। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं को उनकी सुविधानुसार आनलाइन विद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। पुरुष अध्यापकों को रोस्टर के अनुसार विद्यालय का आवंटन किया गया है। इसकी एक-एक प्रतियां उन्हें सौंप दी गई और एक विभाग ने अपने पास रखी है। इस कार्य में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुब लाल, डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल, प्रधानाचार्य डा. प्रीति शर्मा, राजेश राणा, सुनीता देवी के निगरानी में विद्यालय आवंटन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अध्यापकों को तीन नवंबर को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा की नीति और सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराएंगे। इंटरनेट मीडिया पर चल रही पढ़ाई को इन अध्यापकों को अवगत कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी