आज बचा लो जल, नहीं तो दुष्परिणाम भुगतने होंगे कल

धनौरा गांव में जल जीवन मिशन ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जल संचय की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:08 PM (IST)
आज बचा लो जल, नहीं तो दुष्परिणाम भुगतने होंगे कल
आज बचा लो जल, नहीं तो दुष्परिणाम भुगतने होंगे कल

बागपत, जेएनएन। धनौरा गांव में जल जीवन मिशन ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जल संचय की जानकारी दी गई।

बैठक में जल निगम के जेई मोनू राणा ने बताया कि जल के प्रति जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे। जीवन सुरक्षित रखना है तो पानी की बर्बादी रोकनी होगी।

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन मिशन अभियान के तहत धनौरा टीकरी गांव में ग्राम प्रधान महक सिंह के आवास पर हुई बैठक में ग्रामीणों को जीवन में जल का महत्व बताया गया। जल निगम के जेई मोनू राणा ने बताया की सरकार बढ़ते जल दोहन के प्रति गंभीर बनी है। हर घर स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। इसके लिए पेयजल समस्या दुरुस्त कराई जा रही है। बताया कि पानी के महत्व को आज हम समझ नहीं रहे है। यदि इसी तरह लापरवाही रही तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम सामने आएंगे। आह्वान किया कि घरों में लगे सबमर्सिबल का पानी व्यर्थ में गलियों में न बहने दें। टंकियों को खुला न छोड़ें। जिस पानी के दुरुपयोग को हम आज रोकेंगे कल वहीं, पानी आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान बनेगा। ग्राम प्रधान महक सिंह के नेतृत्व में जल बचाओ रैली गांव में निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अतेंद्र कुमार, चौहल सिंह, मास्टर बिजेंद्र सिंह, राजवीर, नरेश, महक सिंह, राजसिंह, चंदन सिंह, सुनीता, स्वेता, प्राची, रहिसा, सोनिया, ब्रिजेश, इंदु आदि मौजूद रहे। उनके सिवा कोई नजर नहीं आएगा: योगेश धामा

विधायक योगेश धामा ने काठा में एक जनसभा कर उपलब्धियां गिनाई। इस चुनावी समर में बहुत से नेता जनता के बीच आएंगे और चुनाव के बाद फिर कोई नहीं दिखेगा।

वह17 वर्षो से लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने योगी और मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। अब बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कराना मेरा लक्ष्य है। राजीव दांगी, देवेंद्र प्रमुख, प्रवीण, जयकरण, दीपक, अमित, नीरज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी