जारी है, आओ पक्षियों का संरक्षण करें अभियान

चिलचलाती धूप व गर्मी से इंसान तो क्या पशु और पक्षी सब परेशान हैं। पक्षियों का जीवन बचाने के लिए दैनिक जागरण की पक्षी बचाओ मुहिम के तहत होंडा शोरूम पर पक्षियों के लिए सकोरे में पानी भरकर रखा। इस दौरान नगरवासियों को सकोरे वितरित करते हुए उन्हें पक्षियों के लिए छतों पर पानी भरकर रखने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:34 AM (IST)
जारी है, आओ पक्षियों का संरक्षण करें अभियान
जारी है, आओ पक्षियों का संरक्षण करें अभियान

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत) : चिलचलाती धूप व गर्मी से इंसान तो क्या पशु और पक्षी सब परेशान हैं। पक्षियों का जीवन बचाने के लिए दैनिक जागरण की पक्षी बचाओ मुहिम के तहत होंडा शोरूम पर पक्षियों के लिए सकोरे में पानी भरकर रखा। इस दौरान नगरवासियों को सकोरे वितरित करते हुए उन्हें पक्षियों के लिए छतों पर पानी भरकर रखने की अपील की।

शुक्रवार को दैनिक जागरण के विहंग..आओ पक्षियों का संरक्षण करें अभियान की होंडा शोरूम के मालिक श्रवण तोमर और उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बोबी तोमर ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना सब सूना है। पानी के बिना इंसान तो क्या किसी भी जीव का जीवन संभव नहीं है। मनुष्य मांगकर प्यास बुझा सकता है, लेकिन पक्षी नहीं। पक्षी पर्यावरण का एक अहम हिस्सा है। बिगड़ते पर्यावरण के कारण पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं, जबकि कई विलुप्त होने के कगार पर हैं। ये परिस्थिति जीवन को एक बड़े खतरे का संकेत देती हैं। उन्होंने नगर वासियों को सकोरे वितरित करते हुए घरों की छतों पर पानी भरकर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छतों पर सकोरों में पानी भरकर रखने से पक्षी प्यास से दम नहीं तोड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी