शांति नगर में कराया सैनिटाइजेशन, चलाया सफाई अभियान

दैनिक जागरण के अभियान जागरण आपके द्वार के तहत बुधवार को शहर के वार्ड में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:36 PM (IST)
शांति नगर में कराया सैनिटाइजेशन, चलाया सफाई अभियान
शांति नगर में कराया सैनिटाइजेशन, चलाया सफाई अभियान

बागपत, जेएनएन। दैनिक जागरण के अभियान, जागरण आपके द्वार के तहत बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले शांति नगर का टीम ने दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। सफाई निरीक्षक ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराया।

शांति नगर में सफाई निरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और यहां सघन सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने उन्हें बताया कि शांति नगर को जब कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, तब यहां तीन-चार बार सैनिटाइजेशन किया गया था। उसके बाद यहां सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं हुआ है। सफाई निरीक्षक ने मौके पर कर्मचारी को बुलाकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यहां मच्छरों का प्रकोप चरम पर है, जिसका एक कारण खाली प्लाटों में डाला जाने वाला गीला-सूखा कूड़ा है। शांति नगर में नगर पालिका की मोबाइल कूड़ा गाड़ी आने के बावजूद लोग खाली प्लाटों में गंदगी फेंकने से बाज नहीं आते। सफाई निरीक्षक ने मंडी में फांगिग कराने और खाली प्लाटों से कूड़ा साफ कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने मंडी के लोगों से घरों से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका की मोबाइल वैन में डालने का अनुरोध किया। इसके अलावा गली में बंदरों के आतंक की शिकायत भी लोगों ने की। सफाई निरीक्षक ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ड की स्थिति :

वार्ड नंबर : 20

वार्ड की जनसंख्या : करीब 8000

वार्ड में वोट : 5000

सफाई कर्मचारी : छह

---------

आकाश कंसल बताते हैं कि वार्ड में कुछ लोग कूड़ा खाली प्लाटों में डालते हैं, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। साथ ही वार्ड में बंदरों का भी आतंक है।

-----

अमित जैन कहते हैं कि वार्ड में गर्मी के कारण मच्छरों की समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। नगर पालिका फागिग करा दें, तो मच्छरों का प्रकोप कम हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी