सैलून का शटर बंद, अंदर चल रही थी कटिग, चार गिरफ्तार

लाकडाउन में पुलिस को चकमा देने में लोग कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST)
सैलून का शटर बंद, अंदर चल रही थी कटिग, चार गिरफ्तार
सैलून का शटर बंद, अंदर चल रही थी कटिग, चार गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। लाकडाउन में पुलिस को चकमा देने में लोग कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सैलून का शटर बंद कर अंदर हेयर कटिग का कार्य चल रहा था। पुलिस ने छापामारी की, तो राजफाश हुआ। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। कई अन्य स्थानों पर भी छापामारी की गई। पुलिस ने 19 मुकदमें दर्ज कर 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, बगैर मास्क के रोड पर घूमने पर 67 लोगों के चालान कर 63,600 रुपये का जुर्माना वसूला।

कोरोना के संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। आए दिन उपचार के बावजूद संक्रमित मरीजों की जान जा रही है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लाकडाउन व्यवस्था लागू होने व पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम रामनयन पुलिस टीम के साथ सड़कों पर भ्रमण करते रहे। फिर भी नगर के सिसाना रोड पर सीएचसी के निकट एक सैलून का संचालक शटर बंद कर लोगों की हेयर कटिग का कार्य कर रहा था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि सैलून से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बाजार व अन्य स्थानों पर छापामारी की गई। कोविड के नियमों का उल्लंघन करने पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कई अन्य साथी फरार हो गए। दूसरे थाना पुलिस ने भी चेकिग अभियान चलाकर कार्रवाई की। दोघट और टीकरी कस्बे को सैनिटाइज किया

कोरोना महामारी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए बुधवार को नगर पंचायत दोघट और टीकरी कस्बे में सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइज किया गया। दोनों कस्बों में ही सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ मच्छरों से बचाव के लिए फागिग भी कराई गई, ताकि गलियों व नालियों में पानी रुककर मच्छर न पनप सकें। लोगों ने बढ़ती महामारी को देखते हुए दोनों ही कस्बों में सैनिटाइज कराने की मांग की थी।

एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में सफाई और सैनिटाइज करने का अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी