ईपीई व एनएच 709 बी पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम

गणतंत्र दिवस पर परेड करने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर निकले तो सड़कें जाम रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:52 PM (IST)
ईपीई व एनएच 709 बी पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम
ईपीई व एनएच 709 बी पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम

बागपत, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर परेड करने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर निकले तो सड़कें जाम हो गई। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) व दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (एनएच 709 बी) पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा। वाहनों को पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को हरियाणा जाने से रोका। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस को भी जाम खुलवाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

बागपत पुलिस ने हाईवे पर गौरीपुर मोड़ और ईपीई पर मवीकला के पास रविवार रात ही बैरियर लगाकर हरियाणा जाने वाले वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को शामली की ओर रवाना किया था। छोटे वाहनों को कुछ समय बागपत के रास्ते हरियाणा जाने की छूट दी गई थी। सड़कों के दोनों और बड़े वाहन खड़े हो गए। सोमवार को भी पुलिस ने वाहनों को हरियाणा नहीं जाने दिया। बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों से ट्रैक्टर आ जाने से सड़कों पर जाम लग गया था। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रही। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।

एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि सोनीपत में सड़कों पर ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ गई है। हरियाणा जाने वाले यात्री जाम में न फंसे, इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। ईपीई पर मवीकलां टोल बूथ से वाहनों को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के रास्ते शामली की ओर गुजारा जा रहा है। सोमवार को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। किसानों को नहीं रोका जाएगा। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि किसानों के ट्रैक्टरों के कारण रोड पर जाम लगा है। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी