लगा पांच किमी लंबा जाम, हजारों लोग रहे हलकान

भाकियू का यूपी और हरियाणा राज्यों की सीमा निवाड़ा यमुना पुल पर कब्जा कर चक्का जाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:08 PM (IST)
लगा पांच किमी लंबा जाम, हजारों लोग रहे हलकान
लगा पांच किमी लंबा जाम, हजारों लोग रहे हलकान

बागपत, जेएनएन। भाकियू का यूपी और हरियाणा राज्यों की सीमा निवाड़ा यमुना पुल पर कब्जा कर चक्का जाम करने से घंटों तक हजारों लोग परेशान रहे। मेरठ-रोहतक वाया बागपत हाईवे-334 पर पांच किमी लंबे जाम में फंसे हजारों वाहनों में सवार लोग समझ नहीं पा रहे थे कि किस रास्ते से निकलें। परेशान लोग कई बार भाकियू कार्यकर्ताओं से उलझे, लेकिन निकलने को रास्ता नहीं मिला।

इस हाईवे पर यूपी की सीमा में गौरीपुर मोड़ से लेकर निवाड़ा पुल तक करीब दो किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं हरियाणा की तरफ तीन किमी से ज्यादा लंबा वाहनों का जाम रहा। सर्वाधिक दिक्कत हरियाणा की ओर से आ रहे वाहनों में सवार लोगों

को हुई, क्योंकि गंतव्य तक पहुंचने को वापस लौटकर किसी दूसरे रास्ते से नहीं निकल सकते थे। चूंकि हरियाणा में सड़कों पर किसानों का कब्जा था।

ट्रक और यात्री बसें ही नहीं बल्कि दो पहिया वाहन और चार पहिया हल्के वाहन तक जाम में फंसे थे। हरियाणा की मंडियों में गुड़, धान और सब्जियां बेचकर लौट रहे दर्जंनों किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली भी जाम में फंसी थी जिन्हें भाकियू वालों ने निकालने

से साफ इन्कार कर दिया। जाम से महिलाओं व बच्चों को बेहद परेशानी हुई। कई बच्चे भूख से बिलबिलाते दिखे। सर्वाधिक दिक्कत उन्हें हुई जिन्हें शादी समारोह या अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों के पास जाना था अथवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा देने को समय पर पहुंचना था।

कई बार तो जाम में फंसे लोगों की किसानों के साथ तीखी नोकझोंक होती रही। जाम में फंसे बागपत के विक्की और प्रेमपाल ने कहा कि किसान अपनी बात मजबूती से उठाएं लेकिन हाईवे को जाम कर जनता को परेशान करना अच्छी बात नहीं। वहीं

सोनीपत के दहिशरा गांव के मोनू ने बताया कि उन्हें बागपत में अपने मामा के यहां शादी में जाना था, लेकिन हमारी कार जाम में फंस गई है। हमनें मिन्नत की लेकिन किसान नहीं माने। अब जाम खुलने का इंतजार है..।

chat bot
आपका साथी