रालोद के जन-संवाद कार्यक्रम में जुटे रालोद कार्यकर्ता

छपरौली में रालोद के जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST)
रालोद के जन-संवाद कार्यक्रम में जुटे रालोद कार्यकर्ता
रालोद के जन-संवाद कार्यक्रम में जुटे रालोद कार्यकर्ता

बागपत, जेएनएन। छपरौली में रालोद के जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व घोषणा पत्र समिति के सह अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की हिदू-मुस्लिम की राजनीति से उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसान-मजदूरों एवं दलित-वंचित समाज को नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में रोजगार, कृषि सुधार और किसान व मजदूर का कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दे रालोद के लोक संकल्प पत्र के केंद्र बिदु होंगे। संजीव मान, धीरज उज्जवल, बारू सिंह, योगेंद्र आर्य, मोहित मुखिया, राजू तोमर सिरसली, संयोग रावत, प्रेमपाल, विनोद उज्जवल, रोहित, विदुर, आतेश आदि मौजूद रहे।

वहीं, कोताना गांव में चलो गांव की ओर कार्यक्रम में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया व संचालन डा. कुलदीप उज्ज्वल, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, अरूण तोमर बाबी, सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, मनोज तोमर, मास्टर नवीन, आदि मौजूद रहे। उधर, दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से रालोद कार्यकर्ता उनके आवास पर मिले। रविद्र मुखिया, नरेश डायरेक्टर, संजय, शरनवीर, संतोष, रामभरोसे, राहुल आदि ने जर्जर सड़क, गन्ना भुगतान आदि क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। रालोद ने किया जनसंपर्क

जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रविवार को हसनपुर मसूरी, बसी और पाबला, गांव में जनसंपर्क किया घर-घर जाकर रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से रालोद को मजबूत करने का आह्वान किया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के विधानसभा चुनाव में हाथ मजबूत करने से प्रदेश का विकास होगा। भाजपा से हर वर्ग परेशान है। अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। नीरज पंडित, बालकिशन यादव, ईश्वर सिंह, पवन शर्मा, अली हसन, मकसूद, राजेन्द्र चौधरी, ओमपाल यादव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी