पिछड़ों को आगे बढ़ाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर

रालोद का बहुजन उदय अभियान रफ्तार पकड़ गया। रालोद नेता वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने कहा कि रालोद अब पिछड़ों को भी आगे बढ़ने में मदद करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:51 PM (IST)
पिछड़ों को आगे बढ़ाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर
पिछड़ों को आगे बढ़ाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर

बागपत, जेएनएन। रालोद का बहुजन उदय अभियान रफ्तार पकड़ गया। रालोद नेता वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख ने हिसावदा गांव में अनुसूचित जाति, अति पिछड़े को राष्ट्रीय लोकदल के विचारधारा की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी वंचितों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ने किसान, मजदूर के उत्थान का कार्य नहीं किया। गौरव मलिक, तेजपाल, कृष्णपाल कश्यप, सतवीर प्रजापति, संजय प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, सोनू कश्यप, अख्तर अली ,नवाब अली, सलीम आदि मौजूद रहे।

---------------

कैड़वा में हुआ रालोद

का कार्यक्रम

अमीनगर सराय : रालोद के बहुजन उदय अभियान के अंतर्गत शंजरपुर कैडवा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। रालोद नेता कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक परिवर्तन क्रान्ति की अलख जगाई थी। बाबूराम, नरेश प्रधान, ब्रजपाल एडवोकेट, नरेन्द्र, राकेश, विजय, रामकुमार शर्मा मौजूद थे।

रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई

संवाद सूत्र, दाहा : निरपुड़ा गांव में रालोद के बहुजन उदय अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

रविवार को डा. राजीव राणा के आवास पर ग्रामीणों को रालोद की नीतियां बताई गईं। बताया गया कि रालोद किसान मजदूर नहीं आम जन का हितैषी है। जयलाल, ईश्वर, राजेंद्र, समंदर, जहाने आदि दो दर्जन लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। संजीव कुमार, रामशरण, चांदवीर, रामपाल, चांद राणा आदि मौजूद रहे।

कांशीराम कालोनी

पहुंचे रालोद नेता

बड़ौत : बहुजन उदय अभियान के अंतर्गत शहर की कांशीराम आवास कालोनी में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने अनुसूचित जाति के लोगों के बीच पार्टी के घोषणा पत्र के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली बिल से आम जन परेशान है। सचिन राणा, हरेंद्र मुखिया, सभासद भरत तोमर, दीपक, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी