आज ढिकौली में रालोद की किसान महापंचायत

महंगाई व कृषि कानून के विरोध में रालोद की पंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:36 PM (IST)
आज ढिकौली में रालोद की किसान महापंचायत
आज ढिकौली में रालोद की किसान महापंचायत

बागपत, जेएनएन। महंगाई व कृषि कानून के विरोध में रालोद की पंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जयंत चौधरी मंच से हजारों किसान संग केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। पंचायत की सफलता को दिन भर रालोद कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगे रहे।

कृषि कानून के विरोध में तीन माह से दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन की मजबूती को रालोद ने प्रदेश में महापंचायत का दौर चलाया है। इस क्रम में रविवार (आज) सात मार्च को गांव ढिकौली में रालोद की किसान पंचायत घोषित की थी। पखवाड़ा से रालोद कार्यकर्ताओं पंचायत की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। गांव में पंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण हैं।

खेकड़ा से रालोद नेता सोनू चौहान ने कार्यकर्ताओं से साथ कई गांव में किसानों से मुलाकात की। रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि सरकार को कानून हर हाल में वापस लेना होगा। इसके लिए किसान व रालोद हर आंदोलन को तैयार हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क

कृषि कानून को लेकर रविवार को ढिकौली गांव में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक डाक्टर अजय कुमार सिंह ने शनिवार को कई गांवों में जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महापंचायत में कृषि कानूनों के साथ-साथ, एमएसपी, बकाया गन्ना भुगतान और मूल्य में बढ़ोतरी न होना समेत किसानों की दूसरी समस्याओं को पुरजोर से उठाया जाएगा। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भाग लेंगे। पूर्व विधायक डाक्टर अजय तोमर ने भी कई गांवों में जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, सतेंद्र प्रमुख, संजीव मान, विश्वास चौधरी, प्रमेंद्र तोमर, सुरेश मलिक, मनोज मास्टर आदि ने भी जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी