लोकतंत्र कमजोर कर रही है सरकार: राजेंद्र शर्मा

सात मार्च को ढिकौली गांव की किसान महापंचायत सफल बनाने को रालोद नेताओं ने गांवों में नुक्कड़ नाटकों को तेज कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:00 PM (IST)
लोकतंत्र कमजोर कर रही है सरकार: राजेंद्र शर्मा
लोकतंत्र कमजोर कर रही है सरकार: राजेंद्र शर्मा

बागपत, जेएनएन। सात मार्च को ढिकौली गांव की किसान महापंचायत सफल बनाने को रालोद नेताओं ने गांवों में नुक्कड़ सभाओं को दौर तेज कर दिया है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अब देश में अघोषित तानाशाही चल रही है।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह और ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर के साथ बागपत में पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार को विकास कराने और अपराध रोकने चिता नहीं है। सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। सात मार्च में ढिकौली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

वहीं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह व प्रमुख सुभाष गुर्जर ने सरुरपुरकला गांव मेंनुक्क्ड़ सभा कर ढिकौली महापंचायत सफल बनाने की अपील की। रालोद नेता सतीश चौधरी, सुभाष नैन, सतबीर, अमर सिंह, सोनू मौजूद रहे। लुहारा में गरजे रालोद नेता

-लुहारा की नुक्कड़ सभा में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतेंद्र प्रमुख, श्रीपाल सिंह, साहब सिंह धीरज उज्ज्वल ने गन्ना भुगतान नहीं होने, तीन कृषि कानून का मुद्दा उठाकर सात मार्च को ढिकौली की महापंचायत में भाग लेने की अपील लोगों से की है। भाजपा राज में जनता परेशान : त्रिलोक त्यागी

ढिकौली गांव में सात मार्च को होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद के दिग्गज भी जनसंपर्क में जुटे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने मंसूरपुर, भैड़ापुर, चिरौड़ी, सिगौलीतगा, भागौट में जनसंपर्क किया। भागौट में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि तीन माह से किसान कानून के विरोध में राजधानी की सीमा पर आंदोलनरत हैं, लेकिन भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर अच्छा नहीं कर रही है। अब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई से आमजन का जीना दूभर हो रहा है। भाजपा राज में जनता परेशान है। जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया, वीरपाल, कपिल गुर्जर, सुभाष, मनोज, यशवीर, बाबर चौहान, मनोज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी