रालोद और सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दबुथवा की रैली के लिए हुए रवाना

बागपत जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:07 PM (IST)
रालोद और सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दबुथवा की रैली के लिए हुए रवाना
रालोद और सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दबुथवा की रैली के लिए हुए रवाना

बागपत, जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दबथुवा में हुई रैली के लिए क्षेत्र से कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। शहर से रालोद के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बाबी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ौत से दबथुवा रैली के लिए रवाना हुए। इस दौरान चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित सिंह अमर रहे, चौधरी जयंत सिंह जिदाबाद के नारे लगाते हुए रवाना हुए। इस मौके पर मास्टर मनोज तोमर, बबली तोमर, कृष्णपाल सूरजभान, राजबहादुर, बाबी, दीपक, अरविद, गौरव, जगदीश भगत, रणवीर सिंह, बृजपाल, सत्यवीर बाबू, तेजपाल आदि थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान के नेतृत्व में भी छपरौली क्षेत्र से कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रालोद को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। छपरौली, सिनौली, नंगला, बाछौड़, लूंब, तुगाना, लुहारा, कुरड़ी, ककौर व नागंल आदि गांवों से रालोद एव सपा कार्यकर्ता दबथुवा गांव में रालोद-सपा की होने वाली परिवर्तन रैली के लिए बस, ट्रैक्टर एवं निजी वाहनों से नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। इस दौरान रणबीर सिंह, सुभाष, जितेंद्र, धर्मवीर, नीटा पहलवान, योगेंद्र व सहंसरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रालोद कार्यकर्ता बरनावा में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल के नेतृत्व में रैली के लिए रवाना हुए। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, रणधीर प्रधान, ओमसिह, धर्मपाल फौजी, ओमवीर सिह, सुभाष, संदीप, ओमपाल, चांद, ईनाम, विनोद तोमर, अजित सौलंकी, समरपाल, सचिन शर्मा, सुबोध राणा आदि मौजूद रहे।

जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लिया शिक्षिकों ने भाग

जागरण संवाददाता, बड़ौत : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट बड़ौत में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय योग से समृद्ध जीवन की ओर रहा। प्रतियोगिता में सभी ब्लाक से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट प्राचार्या अनुराधा शर्मा एवं निर्णायक डाक्टर महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान डाक्टर मुछाल ने योग को शरीर मन और भावनाओं से संतुलित करने और तालमेल बनाने एक सशक्त साधन बताया। योग द्वारा अच्छी आदतें, बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं नैतिकता के बीज रोपित किए जा सकते हैं। योग से सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में महिला शिक्षिका वर्ग में सीमा चौहान प्रथम, द्वितीय रुपा और लवी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष शिक्षक वर्ग में विनीत कुमार प्रथम, योगेंद्र कुमार द्वितीय व पवन कुमार एवं विजय कुमार पंवार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन गीता राठी ने किया। निर्णायक मंडल में डाक्टर महेश कुमार मुछाल, गीता राठी एवं डाक्टर दीपक जैन रहे। इस दौरान पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात शिक्षकों और महिला वर्ग में भी सात शिक्षिकाओं का चयन किया। इस दौरान प्रवक्ता वरुण कुमार सिंह, बृजेश कुमार, अंजलि, आकांक्षा आर्य, स्वर्णिका वर्मा, रीना, सपना, मंजू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी