पोर्टल पर संशोधन जारी, अब 54 रह गए एक्टिव केस

जिले में शनिवार को कोई भी कोरोना पाजिटिव केस नहीं मिला। तीन मरीज स्वस्थ होक र घर लौट गए। अब अस्पताल में केवल एक मरीज इलाजरत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:10 PM (IST)
पोर्टल पर संशोधन जारी, अब 54 रह गए एक्टिव केस
पोर्टल पर संशोधन जारी, अब 54 रह गए एक्टिव केस

बागपत, जेएनएन: जिले में शनिवार को कोई भी कोरोना पाजिटिव केस नहीं मिला। तीन मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। अब जिले में एक्टिव केस 54 रह गए हैं।

कोरोना पाजिटिव, मृतक और अन्य आंकड़ों के लिए बनाए गए पोर्टल पर अभी संशोधन की कार्रवाई चल रही है। पोर्टल से डबल एंट्री को हटाया गया है। पाजिटिव केसों का आंकड़ा घट गया है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट में कोई भी पाजिटिव नहीं मिला है, लेकिन 27 डबल नामों को हटाया गया है। अब पाजिटिव केस 9099 पर पहुंच गए हैं। डिस्चार्ज तीन हुए हैं। अब ठीक हुए लोगों को आंकड़ा भी 8906 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 54 रह गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पाजिटिव न के बराबर है। एक्टिव केस भी निरंतर घटते जा रहे है। इसी तरह आंकड़ा बढ़ता गया तो जल्द जिले में शून्य केस रह जाएंगे।

कोरोना पैकेज: कोविड अस्पताल से चार मरीज डिस्चार्ज, एक शेष

खेकड़ा: कोविड-19 अस्पताल में भर्ती चार मरीजों के डिस्चार्ज होने पर मात्र एक मरीज शेष है। एक-दो दिन में यह मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौट जाएगा तो अस्पताल में मरीजों से खाली हो जाएगा।

काठा मार्ग स्थित कोविड-19 अस्पताल, जहां एक दिन में सात मरीजों ने भी संक्रमण के कारण दम तोड़ा। लेकिन संक्रमण का प्रकोप कम हुआ तो मरीजों की संख्या स्वत: ही घटती चली गई। बीते कई दिन से अस्पताल में पांच मरीज का इलाज चल रहा था। शनिवार को शाम पांच में चार मरीज को कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया। चार मरीज के डिस्चार्ज होने पर मात्र एक ही मरीज अस्पताल में शेष बचा है। चारों मरीज ने घर वापस लौटते समय स्टाफ का आभार जताया। स्टाफ की मानें तो उक्त एक मरीज की हालत में पहले से काफी सुधार है। एक दो दिन में यह मरीज भी ठीक होकर घर लौट जाएगा तो अस्पताल बिना मरीजों के होगा। लगातार मरीजों के ठीक होने से स्टाफ में भी हर्ष है।

chat bot
आपका साथी