केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

बागपत जेएनएन। भाजपा की बैठक में केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों व क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:42 PM (IST)
केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

बागपत, जेएनएन। भाजपा की बैठक में केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

मंगलवार को नगर पालिका में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल 2022 के विधानसभा चुनावों मे सरकार बनाना नहीं है, बल्कि गरीबों और कमजोर तबके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को निस्तारित कराए। बैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं को सभी मंडलों मे होने वाले कार्यक्रमों को गंभीरता से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से मेहनत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, यशवीर सोलंकी, पवन शर्मा, प्रमोद खोखर, एडवोकेट विजय श्री, डा. सुभाष त्यागी, अमित चंदेल आदि मौजूद रहे।

दो अलग दुर्घटना में कई बाइक सवार जख्मी

संवाद सहयोगी, खेकड़ा: बड़ागांव मार्ग पर दो बाइक की भिडंत में महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए। एक को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। रेलवे रोड पर बाइकों की भिडंत में तीन युवक जख्मी हुए।

मंगलवार को ललियाना गांव निवासी उज्जवल बाइक पर मां के साथ खेकड़ा किसी काम से जा रहा था। बड़ागांव मार्ग पर मीतली रजवाहे के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मां-बेटा व दूसरी बाइक पर सवार बसी निवासी दूधिया कामिल भी जख्मी हुआ। राहगीरों ने घायलों का इलाज कराया। गंभीर हालत में कालिम को अस्पताल भर्ती कराया। उधर दूसरी दुर्घटना बाजार चौकी के पास रेलवे रोड पर हुई। जहां एक बाइक की टक्कर लगने से दो अन्य बाइक सवार भी जख्मी हुए। घायलों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल सकी। इलाज के बाद तीनों युवक अपने गंतव्य को चले गए।

chat bot
आपका साथी