मानवता-भलाई के कार्य करने का लिया संकल्प

बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को रामचर्चा का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:24 PM (IST)
मानवता-भलाई के कार्य करने का लिया संकल्प
मानवता-भलाई के कार्य करने का लिया संकल्प

बागपत, जेएनएन। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को रामचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के भजनों की प्रस्तुति के साथ मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया।

मानवता सेवा के लिए समर्पित शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर विग के सदस्यों द्वारा परमार्थी दिवस के उपलक्ष्य में 500 जरूरतमंद निर्धन परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल व गर्म वस्त्र एवं बच्चों को जूते व मौजे प्रदान किया। भंगीदास डॉक्टर अनिल सोलंकी के संचालन में हुई रामचर्चा में श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर भावविभिर किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों व उत्तरांचल से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शाह सतनाम सिंह की याद में परमार्थ के कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश कमेटी सदस्य रामकुमार इंसा ने बताया कि आगामी दो जनवरी को बरनावा आश्रम मे अवतार दिवस पर भंडारे व सभा का आयोजन होगा। मंदिर शिखर और मां पद्मावती वेदी शिलान्यास कार्यक्रम

बड़ागांव रेलवे फाटक के पास स्थित धरणेंद्र पद्मावती धाम में सोमवार को मंदिर शिखर व मां पद्मावती वेदी शिलान्यास कार्यक्रम था। शुभारंभ प्रतिष्ठाचार्य पंडित अशोक शास्त्री धीरज दिल्ली वालों ने नित्य नियम पूजन व विधान कराया। सौधर्म इंद्र अनिल जैन, पूनम जैन, ईशान पवन जैन व अनीता जैन, धनकुबेर मुकेश जैन व रीता जैन, यज्ञनायक आदेश जैन, मंजू जैन बने। पद्मावती वेदी शिलान्यास सुनील जैन ने स्वजन संग किया। धर्म चर्चा में आर्यिका सरस्वती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे सदैव दूसरों की मदद करने को प्रेरित किया। कहा कि भगवान की सदैव कृपा उन पर बनी रहती है जो दूसरों की मदद को तत्पर रहते हैं। बड़ौत की हिमांशु एंड कंपनी ने भक्तिगीत पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपा जैन, प्रिया जैन, संतोष जैन, रूचि जैन, जनेश्वरदयाल जैन, लाजपत जैन, नरेश कुमार जैन, जिनेश जैन, सुनील जैन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी