लद्दाख में शहीद हुए 114 सैनिकों को किया याद

अहिरान मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को यादव शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 11:29 PM (IST)
लद्दाख में शहीद हुए 114 सैनिकों को किया याद
लद्दाख में शहीद हुए 114 सैनिकों को किया याद

बागपत, जेएनएन। अहिरान मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को यादव शौर्य दिवस समारोह का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 18 नवंबर 1962 में लद्दाख रेजांगला चौकी पर भारत की 13 कूमायूं रेजीमेंट चार्ली कंपनी के 125 सैनिक का चीन के 3000 से अधिक सैनिक से युद्ध हुआ था। रेजीमेंट के 120 सैनिक यादव जाति के थे। जंग में सैनिक के पास न तोप थी और गोला बारूद भी बेहद कम मात्रा में थे। फिर भी भारत माता के वीर सपूतों ने चीन के 1300 सैनिकों को मार गिराया था। युद्ध में 114 सैनिक शहीद हुए थे। इसके बाद भी वीर सपूतों ने रेजांगला चौकी पर भारत का झंडा फहराया था। लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज के 15 पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। राजपाल यादव, ओमबीर यादव, ब्रह्मसिंह यादव, डूंगर यादव, सूरजपाल, मनोज यादव, विजयपाल, रामकुमार, गजेंद्र, नीरज, विक्रम, धर्मेंद्र, राजपाल यादव पूर्व सैनिक शामिल रहे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल यादव, डा. बलबीर यादव, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, सुभाष यादव आदि शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान को 1024 अ‌र्घ्य समर्पित किए

बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में ब्रहमचारी प्रदीप पीयूष के निर्देशन में 1024 अ‌र्घ्य समर्पित किए। उन्होंने कहा संपूर्ण विधान में 2040 अ‌र्घ्य समर्पित किए जाते हैं।

विधान में कोरोना महामारी के निवारण एवं सांसारिक सुख वैभव की प्राप्ति की कामना की गई। विधान के समापन पर शुक्रवार को विश्व शांति की भावना से महायज्ञ में पूर्णाहुतियां समर्पित की जाएंगी। इस अवसर पर बादामी देवी जैन, कृष्णा देवी जैन, सरिता जैन, पूनम जैन, विशांत जैन, मोहित जैन, राजकुमार जैन, आशा जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी