ब्रजघाट में अजित सिंह की अस्थियां विसर्जित

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह की अस्थियां रविवार की सुबह ब्रजघाट में विसर्जित कीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:02 AM (IST)
ब्रजघाट में अजित सिंह की अस्थियां विसर्जित
ब्रजघाट में अजित सिंह की अस्थियां विसर्जित

बागपत, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह की अस्थियां रविवार की सुबह ब्रजघाट स्थित गंगा में विसर्जित कर दी गई। उनके पुत्र जयंत चौधरी अपनी पत्‍‌नी चारु, बहनोई विक्रमादित्य सिंह और अपनी बुआ के दामाद शैलेन्द्र अग्रवाल के साथ पहुंचे। वहां नाव से गंगा के बीच जाकर छोटे चौधरी की अस्थियां विसर्जित कीं। कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए अस्थि विसर्जन की जानकारी किसी कार्यकर्ता को नहीं दी गई थी।

प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि जयंत चौधरी ने अपील की है कि समर्थक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपने घरों से ही यज्ञ-हवन इत्यादि कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करें। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने की जानकारी ट्वीट करके भी दी है। बता दें कि छह मई को अजित सिंह की मृत्यु कोरोना की वजह से हो गई थी। बागपत के रालोद के मीडिया प्रभारी अरुण तोमर ने बताया कि अजित सिंह की तेरहवीं 18 मई को होगी। कार्यकर्ताओं ने हवन कर दिवंगत नेता को अर्पित किए श्रद्धासुमन

रालोद कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की आत्मशांति के लिए दूसरे दिन भी हवन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हवन में आहूति दी।

अपने सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को रालोद कार्यकर्ता सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और यहां परिसर में हवन किया। इसके अलावा पार्टी के आह्वान पर गांव-गांव कार्यकर्ता और समर्थक अपने घरों में शांति यज्ञ कर रहे हैं। इस मौके पर आचार्य मास्टर हरवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोम, प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर बोबी, पूर्व विधायक गजेंद्र कुमार मुन्ना, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र मलिक, बसंत तोमर, निशांत तोमर, पंकज तोमर, आकाश राठी, सत्यम राणा, जितेंद्र मास्टर आदि मौजद रहे।

chat bot
आपका साथी