वेदों में निहित है मानव कल्याण का ज्ञान: आचार्य विनोद

जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरुपीठ नीलकंठ आश्रम में शुक्रवार को सात दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य विनोद कुमार ने कहा कि परमात्मा की भक्ति औषधि के समान है मानव कल्याण का ज्ञान वेदों में निहित है। लाक्षागृह गुरुकुल बरनावा के आचार्य विनोद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 09:50 PM (IST)
वेदों में निहित है मानव कल्याण का ज्ञान: आचार्य विनोद
वेदों में निहित है मानव कल्याण का ज्ञान: आचार्य विनोद

बागपत, जेएनएन। जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरुपीठ नीलकंठ आश्रम में शुक्रवार को सात दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य विनोद कुमार ने कहा कि परमात्मा की भक्ति औषधि के समान है मानव कल्याण का ज्ञान वेदों में निहित है। लाक्षागृह गुरुकुल बरनावा के आचार्य विनोद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है। ऋग्वेद के मंत्रों के उच्चारण से मनुष्य की आत्मिक व भौतिक उन्नति होती है। यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में मंत्रोचारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ओर सद्गुरु की प्रेरणा औषधि के समान है। इस औषधि से शरीर के दुर्गुण ओर समस्त विकार नष्ट ही जाते हैं। सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने व परमात्मा की उपासना करने का उपदेश दिया। भाजपा नेता व हरियाणा शुगर फेडरेशन के पूर्व चैयरमेन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने प्रात: धर्म ध्वजा का आरोहण कर आयोजन का शुभारंभ किया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी आयोजन में आहुति देकर पूण्य अर्जित किया। गुरुकुल लाक्षागृह के आचार्य अमित शास्त्री व अंकुर भारद्वाज ने सस्वर वेदपाठ किया।

chat bot
आपका साथी