रेखा हत्याकांड : रोटी न बनाने पर पति ने मारी थी पेट में लात

विवाहिता रेखा की गैर इरादतन हत्या के केस का पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया। कपड़ों की धुलाई व रोटी न बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला के पेट में आरोपित पति ने लात मारी थी। इससे महिला की मौत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:07 PM (IST)
रेखा हत्याकांड : रोटी न बनाने पर पति ने मारी थी पेट में लात
रेखा हत्याकांड : रोटी न बनाने पर पति ने मारी थी पेट में लात

बागपत, जेएनएन। विवाहिता रेखा की गैर इरादतन हत्या के केस का पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया। कपड़ों की धुलाई व रोटी न बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला के पेट में आरोपित पति ने लात मारी थी। इससे महिला की मौत हुई।

ग्राम मुकंदपुर ओगटी में महिला रेखा पत्नी विनोद की गत नौ सितंबर को रहस्यमय ढंग से मौत हुई थी। मायके वालों ने पिटाई कर रेखा की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपित पति विनोद, सास माया व ननद सोनम के खिलाफ बालैनी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में गंभीर चोट लगना व खून बहने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपित विनोद को बुधवार को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि आरोपित विनोद ने पूछताछ में बताया कि खेत जाने से पहले उसने अपनी पत्नी को कपड़ों की धुलाई करने के लिए बोला था, वापस घर लौटा तो कपड़े गंदे ही मिले। रोटी बनाने के लिए बोला तो पत्नी उल्टा सीधा बोलने लगी थी। इसी को लेकर हुए विवाद में गुस्से में रेखा के पेट में लात मार दी थी। इससे रेखा की मौत हो गई थी। उसका इरादा पत्नी की हत्या करना नहीं था। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित विनोद को अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मारपीट कर लूटी हजारों की नकदी

खेकड़ा : निरोजपुर एम्मा गांव निवासी महेशपाल पुत्र धर्मपाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। रोजाना की भांति मंगलवार सुबह स्कूटी से सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे। बकौल पीड़ित रटौल-नंगलाबड़ी मार्ग पर खड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर रोक लिया। उसके कंधे से बैग उतारा, जबकि दूसरे ने सिर में डंडा मारने का प्रयास किया। विरोध किया तो बदमाशों ने उससे पर्स लूट लिया। जैसे ही वह आगे चलने लगा, तो एक बदमाश ने डंडा मार सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की और दिल्ली चला गया। वहीं जाकर इलाज कराया। उधर, निरोजपुर गांव में चोरों ने भूमिया मंदिर पर लगा घंटा व अन्य सामान चोरी किया। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने जानकारी होने से इंकार किया है।

उधर, पाठशाला चौकी से 200 कदम की दूरी पर शराब की दुकान के पास कैंटीन है। रात में चोरों ने ताला तोड़कर कैंटीन को खंगालने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते मौजूद व्यक्ति की आंख खुल गई। जाते हुए चोर एक हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

chat bot
आपका साथी