हादसे रोकने को ईपीई पर जल्द लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

बागपत जेएनएन। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:12 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:12 PM (IST)
हादसे रोकने को ईपीई पर जल्द लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर
हादसे रोकने को ईपीई पर जल्द लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

बागपत, जेएनएन। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए पुलिस संग एनएचएआइ अधिकारियों ने रिफ्लेक्टर लगाए जाने की योजना तैयार की है। इसके अलावा पुलिस पीवीआर के साथ एनएचएआइ पेट्रोलिग टीम भी किनारे खड़े होते वाहनों को हटवाएगी।

देश के सबसे हाईटेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार व किनारे पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। सप्ताह भर में दो लोगों की किनारे खड़े वाहनों से टकराकर मौत हो चुकी है। ईपीई पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए कई दिन से पुलिस प्रशासन की टीम गठित हुई थी, लेकिन किनारे खड़े वाहनों को हटवाने से अधिकारी हाथ पीछे खींच रहे हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने एनएचएआइ अधिकारियों से वार्ता कर योजना तैयार की है। योजना के तहत जल्द ईपीई पर मार्ग के दोनों तरफ साइड में रिफ्लेक्टर लगाए जाने है। इससे कोहरे में वाहनों रिफ्लेक्टर की मदद से दौड़ेंगे और हादसे पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके अलावा बागपत की सीमा में तैनात तीन पीवीआर पुलिस टीम के अलावा एनएचएआइ की पेट्रोलिग टीम भी गश्त करेगी। दोनों टीम किनारे खड़े वाहनों को हटवाएगी। इतना ही नहीं टीमों को कार्रवाई करने का अधिकारी भी होगा।

रोकी जाएंगी बाइकें भी

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार के कारण दो, तीन पहिया वाहन के साथ ट्रैक्टर आदि को भी प्रतिबंधित किया है। लेकिन कोई प्रतिबंधित वाहन दौड़ने से नहीं रुक रहा है। काफी हादसे बाइकों के भी होते हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने एनएचएआइ अधिकारियों से वार्ता कर टोल से बाइकों को एंट्री नहीं होने देने की बात कही है। दिल्ली-यमुनोत्री एनएच पर हादसों को रोकने के लिए ऐलिवेटिड मार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को हुए गड्ढों को जल्द भरने के लिए भी यातायाता विभाग ने निर्देशित किया है।

इन्होंने कहा..

ईपीई पर हादसों को रोकने के लिए एनएचएआइ जहां रिफ्लेक्टर लगवाएगी। वहीं पुलिस की तीन पीवीआर संग पेट्रोलिटग टीम को गश्त करने के लिए भी निर्देशित किया है। पुलिस के साथ एनएचएआइ पेट्रोलिग टीम किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के साथ कार्रवाई भी करेगी। बाइकों को टोल पर रोका जाएगा।

युवराज सिंह सीओ यातायात बागपत

chat bot
आपका साथी