परीक्षा के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 06:12 AM (IST)
परीक्षा के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी
परीक्षा के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी

बागपत, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। छात्र-छात्राओं के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक कमरे में 25-30 छात्रों के बैठने की व्यवस्था के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

दिगंबर जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक कमरे में 25-30 छात्र-छात्राओं की बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं को तीन पालियों में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान दिगंबर जैन कॉलेज नोडल केंद्र होगा। यहां से सुबह सब केंद्रों पर पेपर जाएगा और शाम को कॉपियां इकट्ठा होकर पहुंचेगी।

...........

इनकी होंगी परीक्षाएं- बीए फाइनल, बीकॉम फाइनल, बीएससी फाइनल और बीएड फाइनल के विद्यार्थियों की।

.........

ये होंगे परीक्षा केंद्र

जनता वैदिक कॉलेज, दिगंबर जैन कॉलेज, जैन स्थानकवासी ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज, गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, श्री साईं कॉलेज फतेहपुर पुट्ठी।

........

तीन पालियों में होगी परीक्षा

1. सुबह आठ बजे से 10 बजे तक।

2. 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक।

3. दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक।

..........

परीक्षा का समय

1. बीए, बीकॉम, बीएससी की परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होगा। परीक्षा में 100 प्रश्न दिए जाएंगे। जिसमें 75 प्रश्न छात्र-छात्राओं के लिए करना अनिवार्य होगा।

2. बीएड की लिखित परीक्षा के लिए समय दो घंटे।

chat bot
आपका साथी