जिपं सदस्यों के उत्पीड़न पर आइजी से मिले रालोदी

रालोद पदाधिकारियों ने आइजी से मिल बागपत पुलिस पर जिपं सदस्यों के उत्पीड़न कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:42 PM (IST)
जिपं सदस्यों के उत्पीड़न पर आइजी से मिले रालोदी
जिपं सदस्यों के उत्पीड़न पर आइजी से मिले रालोदी

बागपत, जेएनएन। रालोद पदाधिकारियों ने आइजी से मिल बागपत पुलिस पर जिपं सदस्यों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर शिकायत की। चेतावनी दी यदि पुलिस प्रशासन ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो रालोद आंदोलन करने को बाध्य होगी।

पूर्व सिचाई मंत्री डा. मैराजूदीन के नेतृत्व में बागपत से रालोद कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मेरठ में आइजी प्रवीण कुमार ने मिले। शिकायत कर बताया कि बागपत पुलिस प्रशासन जिला पंचायत के वार्ड तीन, वार्ड 12 व वार्ड 17 के सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में आकर पुलिस लगातार झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। रालोद, सपा व निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा। अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो रालोद सड़क पर उतरेगी और महापंचायत बुलाएगी। जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आइजी ने जांच करने का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह, रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया, जिलाध्यक्ष मेरठ मतलूब गौड़ आदि शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

बरनावा गांव निवासी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य महबूब अली के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिनौली ब्लाक के वार्ड नंबर तीन से सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए महबूब अली की बरनावा में दाहा मार्ग पर ग्रीन फर्टिलाइजर्स के नाम से दुकान है। अनियमितता की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने आठ जून को दुकान पर छापा मारकर खाद उर्वरकों की बिक्री में गड़बड़ी पकड़ी थी। उर्वरक स्टाक की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर महबूब अली मैसर्स ग्रीन फर्टिलाइजर्स के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी