बहनों ने दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

जिले में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पूर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:21 PM (IST)
बहनों ने दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
बहनों ने दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

बागपत, जेएनएन। जिले में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पूर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथों पर तिलक कर उनकी दीर्घायु के लिए कामनाएं कीं। भाइयों ने आकर्षक और मनमोहक उपहार देकर बहनों का मान बढ़ाया।

सोमवार सुबह से ही परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह रहा। उपहार में खिलौने, चॉकलेट छोटी-छोटी बहनों को दिए गए है। वहीं छोटे-छोटे भाईयों को लुभाने के लिए कार्टून वाली राखियां कलाई पर बांधीं, जिसको देखकर बच्चों का खुशी का ठिकाना न रहा। भाई-बहन के प्रेम के आगे कोरोना का भी खौफ काम हो गया। सुरक्षा-व्यवस्था बरती गई और चेहरे पर मास्क लगाकर रस्में निभाई गई। भाइयों की सुरक्षा के लिए राखियों को सैनिटाइज करने के बाद भाई की कलाई का पर बांधा। त्योहार के चलते दिनभर रोड पर वाहनों की आवाज जाही लगी रही। कुछ जगहों पर जाम से भी लोगों को जूझना पड़ा। गिफ्ट सेंटरों से लेकर मिठाईयों दुकानों पर भीड रही। बाजारों में उमड़ पड़ी भीड़

--बागपत शहर के बाजार हो या अन्य कस्बों के सभी जगह रक्षाबंधन त्योहार को लेकर भारी भरकम भीड़ उमड़ गई। हालत जाम जैसे बन गए। यहां प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। खुद की सुरक्षा लोगों तो कर रहे है, लेकिन कुछ जगह सावधानियां नहीं बरती जा रही थी।

chat bot
आपका साथी