धूमधाम से मनाया सरस्वती माता का रजत चतुर्मास

पा‌र्श्वनाथ धर्णेंद्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका 105 सरस्वती माता का रजत चातुर्मास धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:47 PM (IST)
धूमधाम से मनाया सरस्वती माता का रजत चतुर्मास
धूमधाम से मनाया सरस्वती माता का रजत चतुर्मास

बागपत, जेएनएन। पा‌र्श्वनाथ धर्णेंद्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका 105 सरस्वती माता का रजत चातुर्मास धूमधाम से मनाया। दूर दराज से आए श्रद्धा़लुओं ने आर्यिका से आशीर्वाद लेकर दूसरों की मदद का संकल्प लिया।

जैन म्यूजिकल पार्टी ने मां पद्मावती की अर्चना से कार्यक्रम आरंभ किया। नीलम जैन पत्नी राजेंद्र प्रताप सिंह ने पाद प्रक्षालन किया। कपिला जैन, आशीष जैन ने शास्त्र भेंट, अनिता जैन पत्नी पवन जैन ने वस्त्र भेंट भेंट किए। बबीता जैन पत्नी सुनील जैन ने महाआरती की। मुख्यातिथि नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने भी सरस्वती माता से आशीर्वाद लिया। धर्मचर्चा में आर्यिका ने कहा कि मनुष्य को सदैव जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने से जो सुख मिलता है उसकी अनुभूति अलग ही होती है। मदद करने वाले इंसान पर भगवान की भी विशेष कृपा बनी रहती है। श्रद्धालुओं ने आर्यिका के प्रेरित करने पर दूसरों की मदद करने का संकल्प लिया। शिखरचंद जैन, विदित जैन, विपिन जैन, संदीप, हिमांशू, नगेंद्र जैन गोयल, नरेश कुमार, हंस कुमार जैन, अंकुर धामा, सुनील कुमार, दीपा जैन, रूचि जैन आदि शामिल रहें। योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का आह्वान

हिलवाड़ी गांव के महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित हिदू युवा वाहिनी की बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया एवं हिदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वार संचालित अनेक लाभकारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए मगर अक्सर जानकारी और जागरूकता के अभाव में वह सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। अब वाहिनी ने बीड़ा उठाते हुए गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने के अभियान में जुट गई है। इसके गांव-गांव बैठक कर जरूरतमंदों तक पहुंच बनाई जा रही है। इस मौके पर आलोक शास्त्री, अमित सरोहा, वैभव जैन, मोहित उपाध्याय, अमित शर्मा, प्रमोद मास्टर, विशु तोमर आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में आकाश सैनी, संदीप, संजीव, अनुज, राजीव, सम्राट, मनीष, प्रदीप, राहुल, बादल, सुमित, बिट्टू, मोनू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी