बारिश से सड़कें जलमग्न, तौल केंद्र पर फंसे वाहन

मूसलाधार बारिश से चहुंओर पानी होने से लोगों को परेशानी तो बनी लेकिन गर्मी से राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:13 AM (IST)
बारिश से सड़कें जलमग्न, तौल केंद्र पर फंसे वाहन
बारिश से सड़कें जलमग्न, तौल केंद्र पर फंसे वाहन

बागपत, जेएनएन। मूसलाधार बारिश से चहुंओर पानी होने से लोगों को परेशानी तो बनी लेकिन गर्मी से भी निजात मिली है। मुख्यमार्ग पर कई जगह पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हुई। तौल केंद्र पर फंसे गन्ना लदे वाहन को दूसरे वाहनों की मदद से निकाला गया।

कई दिन से मौसम का मिजाज काफी बदला बदला है जिससे आवाम समझ नहीं पा रही है। तीन दिन से शाम के समय अचानक आसमान में छाए काले बादल बरसने लगते हैं। शनिवार आधी रात के बाद आचनक फिर मौसम बदला और मूसलाधार बारिश शुरू। मकान की छतों पर सो रहे लोग कमरों में बिना बिजली के गर्मी में सोने को विवश हुए। बारिश से खेत व सड़कों पर पानी पानी रहा। मुख्यमार्ग पर कई स्थान पर गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवारों को खासी परेशानी हुई। पाठशाला बस स्टैंड व अस्पताल के पास भरे पानी में कई बाइक सवार भी गिरकर जख्मी हुए। उधर सांकरौद के गन्ना तौल केंद्र पर भी पानी भरने से गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्राला फंस गया। चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन वाहन निकल नहीं सका। धूप निकलने पर कुछ पानी सूखा तो दूसरे वाहन की मदद से गन्ना लदे वाहन को बाहर निकाला गया। खेतों में खड़ी फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। रटौल में आम फसल को भी काफी फायदा बारिश से होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी