झमाझम बारिश में लहलहाई फसल, कई जगह जलभराव

क्षेत्र में रविवार को तड़के हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
झमाझम बारिश में लहलहाई फसल, कई जगह जलभराव
झमाझम बारिश में लहलहाई फसल, कई जगह जलभराव

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र में रविवार को तड़के हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घास मंडी में एक पेड़ उखड़ गया।

दाहा क्षेत्र में बारिश के साथ आई तेज हवा से खेतों में गन्ना, ज्वार, बाजरा, अरहर, मक्का आदि फसलें लोटपोट हो गई। बेगमाबाद गढ़ी गांव के तालाब का पानी मुख्य रास्ते पर भर गया, जबकि पुसार के एक तालाब का पानी किसानों के खेतों में भर गया। बिनौली, जिवाना, बरनावा, शेखपुरा आदि सहित कई गांवों के जंगल मे तेज हवा व बारिश से ज्वार, मक्का व गन्ने की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी