किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार, फसलों को होगा फायदा

क्षेत्र में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। झुलसा देने वाली गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसानों को रात-दिन फसलों की सिचाई करनी पड़ रही है। तपती गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 12:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 12:05 AM (IST)
किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार, फसलों को होगा फायदा
किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार, फसलों को होगा फायदा

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। झुलसा देने वाली गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसानों को रात-दिन फसलों की सिचाई करनी पड़ रही है। तपती गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है।

घरों में लगे पंखे, कूलर आदि भी जवाब देने लगे है। बार-बार कट लगने से लोगों पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। गर्मी दूर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे है। फसलों की सिचाई करने के लिए किसानों को रात-दिन खेतों में रहना पड़ रहा है। किसान बारिश के लिए आसमान में टकटिकी लगाते दिखाई दिए। किसान रामपाल सिंह व ओंमकार का कहना है कि बारिश से जहां गन्ना फसल को फायदा होगा। वहीं धान रोपाई का काम तेजी पकड़ेगा। बारिश से ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की फसल जल्दी तैयार होगी जिससे पशुओं को हरा चारा मिलेगा। एडीओ कृषि रक्षक महेश कुमार खोखर ने बताया कि क्षेत्र में समय से पहले मानसून आने की संभावना है। इस बार औसत से ज्यादा बारिश होगी। बरसात होने से धूल साफ हो जाएगी जिससे पौधा आसानी से भोजन बनाकर वृद्धि कर सकेगा।

........

किसानों को होगी बचत

किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं आने से इंजन और ट्रैक्टर आदि से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। महंगे दाम पर डीजल खरीदने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश होने पर किसानों को ट्यूबवेल आदि चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी