बिजली कर्मियों ने एसई दफ्तर पर किया प्रदर्शन

कर्मियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने देने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:13 PM (IST)
बिजली कर्मियों ने एसई दफ्तर पर किया प्रदर्शन
बिजली कर्मियों ने एसई दफ्तर पर किया प्रदर्शन

जासं, बागपत : विद्युत मंडल बागपत के कार्यालय में कार्यालय सहायक अरुण कुमार के निलंबन का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को बिजली कर्मियों ने एसई दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने देने की चेतावनी दी। दिनभर चले धरने के बाद शाम को अधिकारियों ने दबाव में आकर उक्त कर्मी को बहाल कर दिया। भविष्य में बिना जांच के किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। विद्युत कार्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, रामफूल, रुपेंद्रक ¨सह, हरिराम ¨सह, ब्रजेश कुमार, आलोक शर्मा, अब्दुल रहमान और राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी