घरों को रोशन करेंगी बंदियों की बनाईं मोमबत्तियां

इस बार लोगों के घरों को दीपावली पर जेल के बंदियों की बनाई मोमबत्तियां रोशन करेगी। ह्यूमन टच फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बंदियों को मोमबत्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:13 AM (IST)
घरों को रोशन करेंगी बंदियों की बनाईं मोमबत्तियां
घरों को रोशन करेंगी बंदियों की बनाईं मोमबत्तियां

बागपत, जेएनएन। इस बार लोगों के घरों को दीपावली पर जेल के बंदियों की बनाई मोमबत्तियां रोशन करेंगी। ह्यूमन टच फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बंदियों को मोमबत्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया। बंदियों की मोमबत्तियां भी फाउंडेशन ही खरीदेगा।

जेल में जरायम से जुड़े बंदियों के साथ ही कुछ दस्तकार बंदी भी हैं। कुछ दस्तकार बंदियों ने जेल में ही इलेक्ट्रिक मंदिर, वीडियो प्लेयर व अन्य उपकरण बनाए हैं। इस बार बंदी दीपावली पर लोगों के घर सजाने के लिए मोमबत्तियां बनाएंगे। शुक्रवार को नोएडा ह्यूमन टच फाउंडेशन की डा. उपासना ने बंदियों को मोमबत्तियां बनाने के टिप्स दिए। दर्जनों बंदी प्रशिक्षण में शामिल हुए। फाउंडेशन की तरफ से बंदियों को कच्चा माल भी उपलब्ध कराया जाएगा। बंदियों को मोमबत्तियां बनाने की कीमत भी मिलेगी। इतना ही नहीं बने माल को खुद फाउंडेशन ही खरीदेगा।

अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि बंदियों के लिए अच्छा विकल्प है। बंदी जेल में मोमबत्तियां बनाकर खर्च भी निकाल सकेंगे।

chat bot
आपका साथी